Wednesday, May 7, 2008

इन्द्रधनुष १

१ --

हर सुबह मेरी मज्जिद मै हो , हर रात हुआ जगराता हो !
हर एक दुपहर गिरजाघर मै , गुरुद्वारे शाम टिका माथा हो !!

.

२--

मै हर्फंमौल्ला मौजी हूँ ,मै फक्कड़ अख्हड़ जोगी हूँ !
पर सेवा मेरा काम हुआ , मै कर्म पथ का फौजी हूँ !!
मै मौत को जीना सिख्लादु , डर को भी आईना दिख्लादु !
हर हार मेरी जीत बने , जब खुदा कहे मै हौजी हूँ !!

.

३--

जल जायेगी जब कास्ट संग मेरी ये काया !
घुल जायेगी मिट्टी मेरी रेवा नदी मै !!
फिर भी रहेगी खोजती तुम को यहीं !
हर मोड़ पर हर शख्स मै मेरी आत्मा !!

.

४--

धुप मे दीया जलने मे क्या रक्खा है !
खुद अपने आप मै जल कर रह जाएगा !!
गर जानना हे तेरे उजाले कि कशिश !
किसी अँधेरे को रोशन कर अमृत !!

.

५--

उजाले को खाने कि चाहत मे अमृत !
मुह अँधेरे अपना जला बैठे !!

.

६--

खुद को देख आईने मे वो शरमा गए !
लगता हे मेरे शैर होंठो पे उनके आ गये !!

.

७--

वो लाये है फिर से शमा महफ़िल मे जला के !
बेवजह आज फिर परवानों को जलना होगा !!

0 comments: